कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद अंतर्गत चौबेपुर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए दो शराब के ठेकों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों के शटर काटकर लाखों की नकदी और बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां पार कर दी हैं।
निशाने पर दो दुकानेंः चोरी की यह वारदात गौरी भगवंतपुर रोड पर स्थित अंग्रेजी और देशी शराब के ठेकों में हुई।
वारदात का तरीकाः शातिर चोरों ने शटर काटने के लिए कटर का इस्तेमाल किया और दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी नकदी और कीमती शराब के स्टॉक पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह हुआ खुलासाः सोमवार सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर कटा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और शराब की कई पेटियां गायब थीं।
पुलिस की कार्रवाईः सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)