नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही व्यवसायिक उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं।

नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत में 53.50 रुपये की वृद्धि हुई है, जिसके बाद सिलेंडर 3255.50 रुपये में मिलेगा।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 43.50 रुपये बढ़कर 3067.50 रुपये हो गए हैं, जबकि चेन्नई में 46 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 3283 रुपये पहुंच गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *