रूद्रपुर। एक कॉल, एक अलर्ट और फिर ताबड़तोड़ एक्शन तीन राज्यों की पुलिस ने ऐसे खत्म की पूरी फरारी की स्क्रिप्ट एक हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला,लम्बी फरारी और तीन राज्यों की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,इस संयुक्त ऑपरेशन में 5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी कर नेपाल भाग रहे तीन आरोपियों को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है। मामला तेलंगाना के हैदराबाद स्थित गच्चीबाउली इलाके का है जहां एक कारोबारी के घर से करीब 5 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के गहने चोरी हो गए थे। जांच में सामने आया कि घर में काम करने वाले नेपाली मूल के दम्पति और उनका एक साथी इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। घटना उस समय सामने आई जब कारोबारी परिवार के बाहर रहने के दौरान घर से कीमती आभूषण गायब पाए गए ।शिकायत के बाद तेलंगाना पुलिस की स्पेशल टीम ने जांच शुरू की और संदिग्धों के नेपाल भागने की संभावना जताई।

इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी चोरी के गहनों के साथ उत्तराखंड के रास्ते नेपाल की ओर बढ़ रहे हैं। तेलंगाना पुलिस ने तुरन्त उत्तराखंड के उधमसिंहनगर एसएसपी अजय गणपति को अलर्ट किया आरोपियों को पकड़ने के लिए उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की घटना के बाद नेपाल भागने की फिराक में जुटे नेपाली मूल के तीन आरोपियों को उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश की सीमा रूद्रबिलास पुलिस चैकी कोतवाली बिलासपुर(रामपुर) क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद में हुई बड़ी ज्वेलरी चोरी के बाद तेलंगाना के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने देर रात ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से संपर्क कर महत्वपूर्ण सूचना साझा कर बताया गया कि चोरी में शामिल नेपाली मूल के आरोपी उत्तराखण्ड के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में हैं और किसी भी समय सीमा पार कर सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने देर रात स्वयं मोर्चा संभाल लिया उन्होंने तत्काल एसओजी और पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए रुद्रपुर-बिलासपुर सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया। पूरे अभियान की निगरानी एसएसपी अजय गणपति स्वयं कर रहे थे और लगातार टीमों के संपर्क में बने हुए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बस की सूचना मिली जिसे रोककर गहन तलाशी और सत्यापन की कार्रवाई की गई जांच के दौरान बस में सवार नेपाली मूल के तीन संदिग्धों की गतिविधियां संदेहास्पद पाई गईं।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें चिन्हित कर लिया और उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद स्थित बिलासपुर क्षेत्र की रूद्रबिलास पुलिस चैकी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपियों का संबंध हैदराबाद की करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी से जुड़ा पाया गया तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए गए बहुमूल्य आभूषण भी बरामद कर लिए गए। बस उत्तर प्रदेश की सीमा में रोकी गई थी इसलिए बरामदगी और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जिम्मेदारी बिलासपुर पुलिस द्वारा पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी नेपाल सीमा पार कर सकते थे जिससे मामले के खुलासे में कठिनाई उत्पन्न हो सकती थी।

इस सफल अभियान में रुद्रपुर पुलिस, एसओजी टीम और रूद्रबिलास पुलिस की संयुक्त भूमिका रही।तलाशी के दौरान दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया जो नेपाल भागने की कोशिश में थे उनके पास से हैदराबाद से चोरी किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के गहने बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई बेहद चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि आरोपी लगातार राज्य बदलकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। अगर कुछ भी देरी होती तो वे नेपाल सीमा पार कर सकते थे। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में और कौन लोग शामिल थे तथा ज्वेलरी को आगे कहां ले जाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi