सितारगंज। ऊर्जा निगम और सतर्कता दल की संयुक्त टीम ने तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। वहीं, मामले में जेई अंकित कुमार ने सभी आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शनिवार को ऊर्जा निगम और सतर्कता दल की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने गांव धानचौड़ निवासी सुरजीत सिंह, डोहरा निवासी फुम्मन सिंह और जगजीत सिंह को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल को भी कब्जे में लेकर सील कर दिया।
वहीं, मामले में जेई अंकित कुमार ने सभी आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस दौरान सतर्कता दल के एई अमित चंद्र आर्य और लाइनकर्मी सुरेंद्र पाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi