उत्तरकाशी। नाल्ड कठूड़ के स्याबा गांव में बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले में पौराणिक परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रतिभाग कर मेला समिति और ग्रामीणों को आयोजन के लिए बधाई दी।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जौराई बुग्याल अपनी शांत वादियों और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर वर्ष देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ग्रामीणों की ओर से पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह मेला सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय युवाओं, महिला मंगल दलों और छोटे व्यवसायियों को अपनी प्रतिभा एवं स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

मेला समिति और ग्रामीणों का जताया आभार

विजयपाल सजवाण ने आयोजन के लिए ग्राम प्रधान प्रद्युम्न सिंह चौहान, मेला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली पंवार, युवा मंगल दल अध्यक्ष धनवीर राणा और महिला मंगल दल का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सामूहिक सहभागिता से इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ पर्यटन को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, राजदीप परमार, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जिलाध्यक्ष नगेंद्र चौहान, जगमोहन रावत, चन्दन पंवार, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष कलम सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा, राजेंद्र राजू राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष रमेश नेगी और मंडल महामंत्री विनोद रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान कमला देवी, सुषमा देवी, गीता देवी और जगदीश्वरी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi