टनकपुर। तेज आंधी-तूफान के चलते पूर्णागिरी मार्ग पर लगभग 20 पेड़ गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस टनकपुर की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर गिरे सभी पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

राहत कार्य के दौरान फायर कर्मियों ने करीब 2000 स्थानीय नागरिकों एवं पूर्णागिरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया। समय रहते मार्ग खुलने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *