अल्मोड़ा। दन्या हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए फरार चल रहे बेटी और दामाद को कटरा से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त दरांती और खून से सनी कमीज भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।