पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखी और लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi