पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन में अनुशासनहीनता और अवांछित गतिविधियों को देखते हुए कड़ा रुख अपनाया है। बीकेयू (टिकैत) के पीलीभीत जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार, जनपद पीलीभीत के जिला सचिव सोनू मदारी को अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। संगठन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में सोनू मदारी जिला सचिव पद का इस्तेमाल करते हुए पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस निर्णय का संज्ञान लेने तथा संगठन के अनुशासन एवं गरिमा को बनाए रखने की अपील की है।