​पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक जिला महामंत्री मयंक जायसवाल के प्रतिष्ठान ‘उर्मिल बारात घर’ में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती,गौ रक्षा और स्थानीय युवाओं के रोजगार जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिले भर के विभिन्न नगरों और ब्लॉकों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने हिन्दू समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा हर व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं के भविष्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भरा पचपेड़ा में बनने वाली नई फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिलाने के संबंध में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से वार्ता की गई है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही योग्य उम्मीदवारों की चुनावी नैया पार होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर समाज को जागरूक करने और संगठन से जोड़ने का कार्य करें।
संगठन में महिलाओं और युवाओं की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया। महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह और महामंत्री कविता वंशवाल ने कहा कि संस्कारों के संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है, वहीं युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए संगठन की ताकत बनने का संदेश दिया। जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने आगामी सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंडल अध्यक्ष बबीता सक्सेना ने भी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की बात कही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी एवं नगर महामंत्री अवनीश रतन ने किया, जबकि शहर अध्यक्ष सुनील कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, हरिओम मिश्रा, शलभ गंगवार, विपुल पांडेय, रवि जायसवाल, अमन संजोग, अनिल वंशवाल, प्रकाश अग्निहोत्री, कमल कश्यप, राहुल देव, जितेंद्र मौर्य, चेतन श्रीवास्तव सहित पूरनपुर और बीसलपुर की पूरी टीमें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *