नयी दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर ‘वोट चोरी’ तथा लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने वाले पार्टी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आने वाले समय में जनता भी जवाब देगी।
पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने यह भी कहा कि भाजपा के तमाम हथकंडों के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध चुनाव जीत गए और भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)