रामनगर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हडस केयर फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर डोटियाल (जनपद नैनीताल) में एक सफल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर प्राइम हॉस्पिटल लाइफ केयर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर में फिजीशियन डॉ. आतिफ ने सामान्य रोगों का उपचार किया, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज ने आंखों से जुड़ी समस्याओं की जांच एवं इलाज किया। हड्डियों के तेज दर्द, सिरदर्द एवं अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के दौरान कुल 120 से अधिक मरीजों की ओपीडी की गई। जांच के बाद 12 गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया और उनके लिए आवश्यक समन्वय किया गया।
हिम्मतपुर ग्राम प्रधान श पुष्पा नेगी ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र सिंह नेगी ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

फाउंडेशन के निदेशक हेमचंद ने अवसर पर कहा, “हमारी संस्था समाजहित में निरंतर कार्यरत है। हम स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे भी आयोजित करती रहेगी।”
स्थानीय नागरिकों ने हडस केयर फाउंडेशन एवं प्राइम हॉस्पिटल लाइफ केयर का आभार व्यक्त किया