सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय सितारगंज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय लटवाल के निर्देशन में आयोजित शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा बनाया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रेनु रानी बंसल ने व्यापक स्वच्छता अभियान के साथ किया। स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में योग विशेषज्ञ ललित मोहन जोशी ने स्वयंसेवियों को विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की। वहां अरुण प्रताप, निशा कुमारी, अजय कुमार, राहुल कुमार, देव, अंशिका जायसवाल, निभा कुमारी, छाया कश्यप, शीतल, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, मनीषा नवेलिया, सुहानी कुमारी सहित अनेक स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी की।