सोनभद्र। जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े में पति कन्हैया ने अपनी पत्नी सुमन देवी की रॉड से हत्या कर दी।

परिजन बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच अक्सर मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

गुस्से में कन्हैया ने लोहे की रॉड से सुमन देवी के सिर पर वार किया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पति कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने गांव में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *