नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित बेरीपड़ाव के श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।