सितारगंज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सितारगंज के तिरंगा चौक और बिजटी चौक पर स्थित देशी शराब की दुकानों को घनी आबादी से नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर 18 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की।

ज्ञापन में संदीप कुमार ने बताया कि 17 जून को प्रशासन को ज्ञापन देकर तिरंगा चौक और बिजटी चौक स्थित शराब की दुकानों को घनी आबादी एवं सार्वजनिक स्थलों से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि एक माह बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने इस संबंध में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों और आम जनता में भारी नाराजगी है। इसी के चलते आजाद समाज पार्टी ने 18 जुलाई को सुबह 10 बजे जनआंदोलन करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि यदि जल्द ही शराब की दुकानों को आबादी क्षेत्र से नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi