सितारगंज। बंगाली कॉलोनी में आठ सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए वीवो और रेडमी कंपनी के दो मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सोनू निवासी पंडरी और आशु चौहान निवासी बाईपास कॉलोनी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।