सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में कोतवाली सितारगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों और निवास स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेन्द्र सिंह राणा पुत्र ऋषिपाल सिंह, निवासी ग्राम औदली, थाना सितारगंज, उम्र 35 वर्ष शामिल है। पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र सिंह राणा के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 672/2025 में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।
दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त अमित मंडल, निवासी थाना सितारगंज क्षेत्र, उम्र 38 वर्ष है। वह केस संख्या 198/2024 में धारा 125(3) सीआरपीसी के तहत जारी न्यायालयी वारंट में वांछित था।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाश देव, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल 351 नवनीत कुमार, हेड कांस्टेबल 283 कुंदन सिंह और कांस्टेबल 441 अशोक बोरा शामिल रहे।