सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें टीम क्रांति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डॉ. दीक्षा खपा के निर्देशन में बुधवार को महाविद्यालय में आयोजन किया गया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ. कमला उपाध्याय और डॉ. सुधा पाल ने किया। प्रतियोगिता को पांच अलग-अलग राउंड में बांटा गया था। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न, द्विविकल्पीय प्रश्न, नारे पहचानने और चित्र पहचानने सहित अन्य रोचक राउंड शामिल रहे।
प्रतियोगिता के दौरान स्वतंत्रता दिवस और तिरंगे के इतिहास, राष्ट्रीय प्रतीकों तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए। पहले राउंड के बाद चार टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। इसके बाद अंतिम चरण में तीन टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
टीम क्रांति की प्रियंका धामी और निभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम वीर की अंजली सिंह और महक आर्य दूसरे स्थान पर रही, जबकि टीम नेहरू की कमल और खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम बोस की बिपाशा और ज्योति सरकार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
वहीं, प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहां डॉ. गीतांजलि मिश्रा, डॉ. सुधा पाल, डॉ. कमल उपाध्याय, डॉ. कामना दीक्षित, डॉ. ललित मोहन जोशी, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. दीक्षा खपा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।