सितारगंज/रूद्रपुर। सितारगंज में गिरफ्तार असलहा तस्करों का अल बदर आतंकी संगठन के ओवर ग्राउंड वर्कर रेहान मीर से मिले कनेक्शन के बाद दिल्ली स्पेशल सेल और आईबी की पूछताछ के बाद अब में एनआईए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) भी जांच करेगी। इसके लिए एक-दो दिन में एनआईए यहां पहुंचकर पुलिस से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा सकती है जिसके बाद जरूरत पड़ने पर वह बी-वारंट में जेल में बंद दोनों तस्करों से भी पूछताछ कर सकती है।

कप्तान के अनुसार एनआईए की जांच में हर संभव मदद की जाएगी।बता दें नौ अप्रैल को सितारगंज से चोरगलिया नैनीताल के जंगल में भारी मात्रा और असलहे और कारतूस छिपाने ले जा रहे सितारगंज निवासी हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा उर्फ रानू को पुलिस और एसओजी ने पांच असलहे और 300 से अधिक कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सामने आया अल बदर आतंकी संगठन का नाम पूछताछ में गिरफ्तार हरेंद्र उर्फ हनी का कनेक्शन अल बदर आतंकी संगठन के ओवर ग्राउंड वर्कर रेहान मीर से मिला। पूछताछ में हरेंद्र ने रेहान मीर को सात पिस्टल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की थी। इसके लिए रेहान मीर ने उसके खाते में जम्मू कश्मीर के अलग अलग बैंक खातों से चार से पांच लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे यही नहीं वर्ष 2021 में रेहान मीर को दिल्ली स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था जिसमें हरेंद्र उर्फ हनी वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल के साथ ही आईबी ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई थी। इधर सितारगंज में पकड़े गए अंतरराज्यी असलहा तस्करों का कनेक्शन आतंकी रेहान मीर से होने की इनपुट मिलने के बाद अब मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने भी एंट्री कर ली है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर एनआईए ऊधम सिंह नगर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटा सकती है साथ ही जेल में बंद तस्करों से भी पूछताछ कर सकती है।एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने बताया है कि असलहा तस्करों के आतंकी रेहान मीर से मिले कनेक्शन के बाद दिल्ली स्पेशल सेल और एजेंसियों ने पूछताछ की है। एक-दो दिन में जांच के लिए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) एनआईए भी जिले में पहुंच सकती है जरूरत पड़ने पर वह जेल में बंद तस्करों से भी पूछताछ कर सकती है। जांच में हर संभव सहायता की जाएगी।  

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *