रूद्रपुर। लॉटरी का लालच देकर 24 लाख की ठगी करने वाले फर्जी आर0बी0आई0 व इनकम टैक्स ऑफिसर अभियुक्त को सीबी सीआईडी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप कुमार राय पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी से मिली जानकारी कि अनुसार दिनांक 07-07-2021 को वादी सोहन लाल रतूडी व उसके पुत्र को 02 करोड 50 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर आर0बी0आई0 व इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर 24 लाख रूपये की धोखाधडी किये जाने पर मु0अ0सं0 23/2021 धारा- 419,420,120बी भा0द0वि0 व 66डी आई0टी0 एक्ट थाना हिण्डोलाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल में पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना सीबीसीआईडी सैक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है।पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को उनकी विवेचनाओं में प्रभावी कार्यवाही करते हुये वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में मनोज कुमार ठाकुर सैक्टर ऑफिसर,सेक्टर देहरादून के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक भारत सिंह के साथ एक टीम गठित की गई थी। दिनांक 11-02-2026 को निरीक्षक/विवेचक भारत सिंह के साथ 01 टीम बिहार व पश्चिमी बंगाल राज्यों में अभियुक्तों की तस्दीक व गिरफ्तारी हेतु भेजी गयी जिसमें 13-02-2026 को संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की तलाश/ तस्दीक करते हुये मुकदमा उपरोक्त में लाभार्थी खाताधारक/अभियुक्त अभय कुमार सिंह पुत्र बलीराम सिंह निवासी ग्राम परसोनी, वार्ड-11, थाना नौतन दूबे, पश्चिमी चम्पारण, बिहार को थाना नौतन दुबे पश्चिमी चम्पारण, बिहार से गिरफ्तार किया गया जो शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके बैंक के खाते में कुल रू0 4,10,000/- की धनराशि जमा हुयी थी। अभियुक्त द्वारा उक्त धनराशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर, यूपीआई व अन्य माध्यमों से निकालकर धोखाधडी कर अनुचित लाभ प्राप्त किया है। प्रदीप कुमार राय पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी देहरादून के निर्देशन में दिनांक 16-02-2026 को अभियुक्त अभय कुमार सिंह को पश्चिमी चम्पारण, बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जूडिशियल मजिस्ट््रेट कीर्तिनगर, टिहरी गढवाल के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया है। मुकदमें उपरोक्त में पूर्व में सीआईडी टीम द्वारा 03 अभियुक्त गुंजन कुमार,नीतेश कुमार झा व धनंजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक भारत सिंह,उपनिरीक्षक चिरन्जीत सिंह,कान्स0योगेश कुमार एंव कान्स 0चालक मनोज कुमार शामिल रहे।
कथित आरोपी
