सितारगंज। शक्तिफार्म के मुख्य सुभाष चौक पर रविवार को जब 121 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराया तो पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने संयुक्त रूप से विशाल तिरंगे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में ₹4.83 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों, शिक्षकों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सुभाष चौक पर 121 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह विशाल तिरंगा शक्तिफार्म की नई पहचान बनने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश देगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि 121 फीट ऊंचे तिरंगे का स्थापित होना शक्तिफार्म के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक होने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद भी दिलाता रहेगा।

कार्यक्रम में दर्जाधारी संजय बाछाड़, खतीब अहमद, कार्तिक राय, सुनीता सरकार, सुशील राय, विक्रम भंडारी, मीना देवी, सुबीर सरकार, गोविंद सरकार, राघव सिंह, अशोक मंडल, किशोर राय, केपी मंडल, मयंक अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शक्तिफार्म में बनेगा उप तहसील

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौला नदी पर ₹19 करोड़ की लागत से पुल निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। पुल बनने से शक्तिफार्म से किच्छा की दूरी लगभग आधी होने की उम्मीद है। इससे किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर तक पहुंच भी आसान होगी।

उन्होंने बताया कि बैगुल नदी पर ₹12 करोड़ की लागत से पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद एक्वा पार्क, आइसक्रीम और मिल्क प्लांट तक पहुंच सुगम होने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि शक्तिफार्म में उप तहसील बनाने की योजना को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल किया गया है। इसके क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उप तहसील बनने से क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए सितारगंज नहीं जाना पड़ेगा।

₹7.50 करोड़ की विकास योजनाओं की डीपीआर तैयार

नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने बताया कि शक्तिगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹7.50 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। शहरी विकास मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों को भी धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi