सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। जनपद की सितारगंज पुलिस ने शक्तिफार्म इलाके में हुई 12 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया है—घर की बहू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साजिश और वारदात:
बीती 7 अप्रैल को शक्तिगढ़ निवासी निशिकांत हालदार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि जब उनका परिवार मंदिर गया था, तब घर से 12 लाख रुपये और जेवरात चोरी हो गए। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जांच में जुटी पुलिस टीम ने जब सीसीटीवी खंगाले और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, तो बहू अ मि ता हालदार (28) की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग:
अ मि ता ने बताया कि 5 महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान नानकमत्ता निवासी सोमनाथ से हुई थी, जो जल्द ही प्रेम प्रसंग में बदल गई। अमिता ने 6 अप्रैल को घर की अलमारी से नकदी और जेवरात चुराकर सोमनाथ को सौंप दिए थे। इतना ही नहीं, उसने पहले भी किस्तों में दो लाख रुपये सोमनाथ को दिए थे, जिनसे सोमनाथ ने एक नई बाइक खरीदी और बाकी पैसे ऐश-ओ-आराम में खर्च किए।

पुलिस की बरामदगी:
पुलिस ने आरोपी सोमनाथ को नानकमत्ता से गिरफ्तार कर उसके पास से 4.98 लाख रुपये नकद, चोरी के गहने और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व वाली टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।


हमसे जुड़ें:
समाज और रिश्तों में आती गिरावट की ऐसी ही यथास्थिति और कड़वे सच के लिए ‘आधुनिक दुनिया’ के साथ बने रहें।

👉 आपकी राय हमारे लिए कीमती है: “घर का भेदी लंका ढाए”—सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों के बीच बढ़ते इस धोखे और अपराध पर आप क्या सोचते हैं? अपनी बात कमेंट बॉक्स में खुलकर कहें।

आधुनिक दुनिया: सच के साथ, प्रगति की ओर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *