पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नगर प्रखंड पीलीभीत द्वारा संगठन के कार्यालय पर ‘रामोत्सव’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला और नगर इकाई के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और प्रभु श्री राम के जीवन दर्शन पर विचार साझा किए।
​कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष अंबरीश मिश्रा ने विचार रखते हुए समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाने पर बल दिया। वहीं, जिला संगठन मंत्री ललित कुमार ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के इतिहास, उसकी विकास यात्रा और संगठन के मुख्य उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
​जिला मंत्री प्रवीन मोहन ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चर्चा करते हुए कहा कि राम का चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणापुंज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे श्री राम के मर्यादित आचरण और उच्च आदर्शों को केवल चर्चा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में भी उतारें।
​कार्यक्रम का सफल संचालन नगर मंत्री राहुल यादव द्वारा किया गया, जबकि अंत में महेश पाठक ने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
​इस भव्य आयोजन में रजनी देवी, रणवीर पाठक, उज्जवल वर्मा, अंकित शर्मा, जसवीर राजपूत, संजीव कुमार, शिवाय मौर्य, शैलेन्द्र कुमार शर्मा, रामसरन यादव, अमित शर्मा, ऋषभ पटेल, लोकशंकर, पवन कुमार, सूरज कुमार, दिनेश राठौर और राकेश मौर्य सहित संगठन के अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *