विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रुसेल्‍स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात की। उन्‍होंने ईरान और यूक्रेन के संघर्ष को लेकर चर्चाएं की तथा यूरोप के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर बातचीत की। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लॉयन और जर्मनी, ग्रीस और बेल्जियम के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक की।

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लॉयन के साथ बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि जनवरी महीने में उर्सुला की भारत की बेहद सफल राजकीय यात्रा भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। सुश्री कल्‍लास ने कहा कि यूरोपीय संघ विदेश मामलों की परिषद ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य में जहाजों की बेहतर सुरक्षा को लेकर चर्चा की। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बाधित करने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के साथ बातचीत के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्‍होंने पश्चिम एशिया में संघर्ष को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *