पीलीभीत। रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षान्त समारोह में पीलीभीत के पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज की मेधावी छात्रा अंजू देवी को एम.एससी. (गृहविज्ञान) मानव विकास विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार और कुलपति प्रो. के.पी. सिंह जैसे प्रमुख शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस समारोह में अंजू देवी की इस ऐतिहासिक सफलता को महाविद्यालय और पूरे जनपद पीलीभीत के लिए गौरव का क्षण बताया गया। संस्थान के निदेशक अनुज भटनागर, प्राचार्य डॉ. मो. सलीम एवं अन्य शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है, वहीं अंजू देवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।