रूद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में स्थित वी-गार्ड कंपनी के बाहर चल रहा श्रमिकों का धरना शनिवार को अचानक उग्र हो गया। कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार दिनेश कुटेला और चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया इस दौरान हल्के बल प्रयोग की बात सामने आई है। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ बेहोश भी हो गए बेहोश होने वालों में महिला श्रमिक भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई घायलों को पास के स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। हालात बिगड़ते देख कंपनी परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची हालांकि कुछ श्रमिकों ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि उन्हें समय पर बोनस नहीं मिलता और भोजन की गुणवत्ता भी खराब है इसके अलावा उनकी मुख्य मांग वेतन बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की है। बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र में वी-गार्ड के अलावा महाबल ऑटो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और बेलाराइज जैसी अन्य कंपनियों के कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *