रुद्रपुर, उत्तराखंड | सिडकुल चौक पर दो तेज रफ्तार कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, लेकिन गनीमत रही कि दोनों कारों के सुरक्षा एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे उनमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, दिल्ली (द्वारका) निवासी यात्री कार संख्या UP 15 DV 8845 में सवार होकर हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रहे थे। वहीं, रुद्रपुर निवासी लोग कार संख्या UK 06 BD 0808 में सवार होकर सिडकुल चौक से यू-टर्न ले रहे थे। दोनों कारों की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाए और चौक के बीचों-बीच दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। 

सुरक्षा कवच बने एयरबैग, टला बड़ा जानी नुकसान 

टक्कर लगते ही दोनों कारों के सेफ्टी एयरबैग खुल गए, जिसने मौत बनकर आए झटके को सोख लिया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। 

पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाए वाहन 

हादसे की सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। घटना के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


आधुनिक दुनिया: खबर वही, जो सच के करीब।

रुद्रपुर और देश-दुनिया भर की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें न्यूज़ पोर्टल तथा पेज ‘आधुनिक दुनिया’ [Adhunik Duniya] के साथ।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *