रुद्रपुर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित सहकारिता सप्ताह के तहत सोमवार को ऊधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता शपथ ग्रहण के साथ हुआ।
बैंक मुख्यालय में बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक संदीप कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और बैंक खाताधारकों को सहकारिता की शपथ दिलाई। उन्होंने सहकारिता की भावना को मजबूत बनाने और जनहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक शुभम रावत, डी.एस. नपलच्याल, हरी सिंह यादव, सुषमा, रेशम सिंह, जी.पी. चमोली, अजय कुमार सिंह सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खाताधारक मौजूद रहे।