रुद्रपुर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर विक्ट्री’ क्रॉस कंट्री मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न हुई। समापन अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बालिका वर्ग में माया ने प्रथम, गीतिका ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पल्लवी मोहंते, नीलम, रजनी और डिंपल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में केवल चीमवाल प्रथम, साहिल सिंह द्वितीय और देव ने तृतीय स्थान हासिल किया। मनीष, निक्कू, प्रशांत और जयंत ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक महेश नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला संयोजक डॉ. धीरज वर्मा और भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर डॉ. धीरज वर्मा, अनुज पाठक, हरीश शर्मा, अलका सिन्हा, रेनू जुनेजा, ममता बोरा, हरीश राम और वरिष्ठ खिलाड़ी महिंदर पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।