Screenshot

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक बार फिर मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाली बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के रविन्द्र नगर में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति पर पड़ोस में ही रहने वाली 16 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। यह पूरी घटना उस समय घटी जब पीड़ित बच्ची बारिश के दौरान अपनी छत पर नहा रही थी घटना के बाद पीड़िता के परिजनों के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग आवास विकास चौकी पहुंचे जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला आवास विकास चौकी के अंतर्गत आने वाले रुद्रपुर के रविन्द्र नगर क्षेत्र का है गत दिवस जब इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी तब 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची अपने घर की छत पर नहाने गई थी, आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लगभग 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति चुपके से नाबालिग की छत पर जबरन दाखिल हो गया और अकेली पाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा आरोप है किअधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। इस अप्रत्याशित हमले से डरी-सहमी नाबालिग ने जब हिम्मत दिखाकर शोर मचाया और उसका कड़ा विरोध किया तब जाकर यह पूरा मामला प्रकाश में आया बच्ची की चीखें सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हुए मौहल्लेवासियों ने उस व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद हुई पंचायत में आरोपी व्यक्ति उसे झूठा फंसाने का लगातार आरोप लगता रहा देर सायं तक जब मामला नहीं सुलझा तो मौहल्लेवासी परिजनों के साथ आवास विकास चौकी जा पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया इधर मौका देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र के तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन सड़क पर उतर आए हैं मामले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कांग्रेस की नगर अध्यक्ष ममता रानी भारी संख्या में समर्थकों के साथ आवास विकास चैकी पहुंचे जन प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भड़क गया है।पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है आवास विकास चौकी प्रभारी के अनुसार मामला बेहद संवेदन शील है और नाबालिग से जुड़ा हुआ है। पुलिस की टीमें हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुट गई हैं।पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों और परिजनों को आश्वासन दिया है कानून हाथ में लेने वाले और मर्यादा लांघने वाले आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़कर उसे अपनी हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi