रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय उर्मिला रानी चुघ की स्मृति में चुघ परिवार ने विभिन्न स्थानों पर 101 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालयों के बच्चों को भी पौधे वितरित किए गए।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सह प्रभारी काशीपुर भारत भूषण चुघ ने बताया कि उनकी माता उर्मिला रानी चुघ का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के उद्देश्य से परिवार ने हर वर्ष पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जहांगीरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पासवान, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, ग्राम प्रधान बागवाला प्रमोद सहनी, मनीष चुघ, चंद्र प्रकाश चुघ, नमन चुघ, नयन चुघ, उमा उपाध्याय, भावना पांडे, पूनम चौहान, नेहा चौहान, सुशील, नीलम, कुसुम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi