रूद्रपुर। बगवाड़ा मंडी परिसर में बुधवार को एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बगवाड़ा मंडी में एक युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई युवक के सिर पर गहरे घाव के निशान थे और वह काफी दर्द में था। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल,कांस्टेबल ललित मोहन और कांस्टेबल दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचित किया और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के साथ जिला अस्पताल भेजा घायल युवक की स्थिति इतनी गंभीर है कि वह अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक किसी हादसे का शिकार हुआ है या उस पर जानलेवा हमला किया गया है। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस मण्डी परिसर और आसपास के क्षेत्रें में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)