रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्र में करीब दो माह से पत्नी के मायके से वापस न लौटने से क्षुब्ध युवक ने शुक्रवार की सायं घर में फांसी लगा ली। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फांसी से उतारकर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला रविन्द्र नगर निवासी 30 वर्षीय समीर विश्वास पुत्र तपन सब्जी मण्डी में परिजनों के साथ चाय समोसे बेचने का कारोबार करता था वर्तमान में सिलेण्डर न मिलने के कारण कारोबार प्रभावित होने से वह घर पर ज्यादा रहता था। उसका विवाह करीब 4 वर्ष पूर्व हस्तिनापुर उप्र निवासी सावित्री से हुआ था वर्तमान में उसका लगभग 3 वर्षीय पुत्र दिवांश है बताया जाता है कि समीर और उसकी पत्नी सावित्री के मध्य किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते सावित्री होली पर्व पर अपने पुत्र दिवांश को साथ लेकर मायके हस्तिनापुर चली गई थी और तब से वह वापस नहीं आ रही थी। समीर ने उसे बुलाने की काफी कोशिश भी की परन्तु सावित्री ने उसकी एक न सुनी जिससे वह बहुत तनाव में चल रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार को समीर दोपहर कमरे में था जब वह रोज की तरह खाना खाने के लिए परिजनों के पास नहीं आया तो परिजन शाम को उसे देखने के लिए उसके घर में पहुंचे जहां कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से भीतर झांका तो उन्हें समीर पंखे से फांसी पर लटका दिखाई दिया।शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गये। मामले की सूचना मिलने पर आवास विकास चैकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और समीर को फांसी से उतार कर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर समीर का मोबाईल अपने कब्जे में लिया।बाद में चिकित्सालय से समीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना मृतक समीर की पत्नी सावित्री को दे दी गई है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)