रूद्रपुर। सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा प्रातः जनपद स्तरीय ओपन बालक/बालिका क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने मनोज सरकार स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ किया गया एवं सभी खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयोजित सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में क्रॉस कंट्री रेस बालक वर्ग में पुष्कर चन्द्र प्रथम, सोलित कुमार द्वितीय, सुरेन्द्र सिंह तृतीय, दीपक कुमार चतुर्थ, अमित कुमार पंचम व राजेश छठवें स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में अजरा प्रथम, गुन्जन द्वितीय, नीलम राठौर तृतीय, अंशीका चतुर्थ, गायत्री पाल पंचम व रितिका विश्वास छठवें स्थान पर रही। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रेकसूट देकर पुरस्कृत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)