रुद्रपुर। वल्र्ड फिटनेस योगासन स्पोटर्स फेडरेशन की ओर से कोअर यनिवर्सिटी,रुडकी (हरिद्वार) उत्तराखंड में 26 से 28 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जेसीज पब्लिक स्कूल रूद्रपुर के छात्र हार्दिक सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन दो कांस्य पदक अर्जित कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय योग जज एवं प्रशिक्षिका मंजू राणा ने बताया कि हार्दिक ने जूनियर वर्ग की ट्रेडीशनल योगासन ओर आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य का गौरव बढाया है हार्दिक की लगन और मेहनत काबिले तारीफ है।बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 700 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में भाग लिया। इस उपलब्धि के साथ हार्दिक का चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप के लिए थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु हुआ है। हार्दिक के माता श्रीमती अनीता बिष्ट-पुलिस कांस्टेबल एवं पिता भुवन सिंह-प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं,उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस उपलब्धि पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती, विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य,विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi