रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शिवनगर निवासी सोना गुप्ता (17) पुत्री नवीन गुप्ता को मंगलवार रात परिजन गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक महेश कांडपाल, रात्रि अधिकारी जितेंद्र खत्री, महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ में मृतका के पिता नवीन गुप्ता ने बताया कि उनके तीन बच्चों में सोना सबसे छोटी थी। चिकित्सकीय प्रक्रिया के दौरान पुलिस को मृतका के पास से एक कथित सुसाइड नोट मिला, जिसे कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों की जांच की जा रही है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi