रामपुर। रामपुर में कोतवाली के अंदर 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का एक्शन। रामपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. कोतवाली स्वार में तैनात दरोगा को एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. यह रिश्वत शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी जा रही थी. गिरफ्तारी कोतवाली के अंदर ही की गई है. इस मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.एंटी करप्शन टीम के अनुसार शिकायतकर्ता यशवीर सिंह पुत्र श्री लेखराज पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी पर तैनात है,निवासी सिगन खेड़ा, अजीमनगर ने शिकायत की थी कि एक महिला ने उसके साथ दो वर्ष पूर्व साजिश के तहत उसके साथ तथाकथित शादी कर ली थी बाद में छोडकर चली गयी बाद में महिला के द्वारा दिए गए यशवीर सिंह के विरूद्व दिये गये प्रार्थना पत्र के मामले में उपनिरीक्षक ओमकार नाथ उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांग रहे थे। लगातार दबाव बनाए जाने के बाद यशवीर सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत कोतवाली स्वार परिसर में ही दरोगा ओमकार नाथ को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व टीम की प्रभारी निरीक्षक राखी ने किया. टीम ने पूरी सतर्कता और गोपनीयता के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ थाना अजीमनगर लेकर पहुंची जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर दी गई। इस मामले की चर्चा पुलिस महकमे में बनी हुई है. आरोपी दरोगा पर केस दर्ज होने के साथ विभागीय कार्रवाई की बात भी कही जा रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *