नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद रक्षा मंत्री के साथ उनकी यह बैठक देश की रक्षा तैयारियों और रणनीतिक योजनाओं के दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडमिरल स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना के शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। बताया जा रहा है कि इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान रक्षा मंत्री और नौसेना प्रमुख के बीच देश की समुद्री सुरक्षा (Maritime Security), हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और नौसेना के आधुनिकिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर भारतीय नौसेना की तैयारियों की सराहना की और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को अचूक बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भरता व मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन को और बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *