रुद्रपुर में अपराध नियंत्रण और लूट-छिनैती की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को सिडकुल आनंदपुर रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुनाल शर्मा, गोविंद सिंह और सन्नी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान गोविंद सिंह के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में पता चला कि यह मोबाइल थाना ट्रांजिट कैंप में दर्ज एक छिनैती के मुकदमे से संबंधित है। मौके पर बुलाए गए शिकायतकर्ता ने मोबाइल की पहचान करते हुए आरोपियों को घटना में शामिल बताया।

पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छीनने की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर सील कर दिया है तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसके संबंध में अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र आर्या, कांस्टेबल दिनेश धपोला और कांस्टेबल नंदन राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *