​पीलीभीत। मुड़िया बिलहरा प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम के तहत भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। भीम आर्मी के जिला संगठन सचिव शेरा वाल्मीकि ने परिवार से मिलकर उनका दुख-दर्द साझा किया और आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, भीम आर्मी संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर उनके अधिकारों के लिए पूरी ताकत से आवाज उठाएगी।
​शेरा वाल्मीकि ने स्पष्ट किया कि भीम आर्मी का संघर्ष किसी व्यक्ति, जाति या धर्म विशेष के विरुद्ध नहीं है, बल्कि यह लड़ाई समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव, अन्याय और अत्याचार जैसी कुत्सित मानसिकता के खिलाफ है। संगठन सामाजिक समानता और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अधिकारियों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के बिलसंडा नगर अध्यक्ष नदीम अंसारी समेत दोनों संगठनों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi