मुंबई। भारी मानसूनी बारिश और तेज हवाओं ने मुंबई में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। चर्चगेट इलाके के बी रोड पर एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, नगर निगम की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेड़ हटाने और यातायात बहाल करने का काम शुरू किया।
नागरिक अधिकारियों ने बताया कि पेड़ गिरने की वजह तेज हवाएं और लगातार बारिश हो सकती है। राहत कार्य तेजी से चलाकर सड़क को फिर से यातायात के लिए खोलने की कोशिश की गई।