सितारगंज। सितारगंज के बच्चों ने खेल महाकुंभ में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए आयोजित मलखंब प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की प्रबंध समिति ने इसके लिए कोच ओर विजेता छात्रों को सम्मानित किया है।
बृहस्पतिवार को शिशु विद्या मंदिर, सिसौना में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध समिति ने बच्चों की इस कामयाबी पर प्रसन्नता जताते हुए उसे विद्यालय की खास उपलब्धि बताया। इस मौके पर कोच और विजेता छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रमेश आर्य ने बताया कि विद्यालय के रितेश राणा, अनमोल सिंह राणा, कुणाल सिंह, सावंत और प्रियांशु ने मलखंब प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इन बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय के साथ अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यालय के अन्य बच्चों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कोच रजत पंवार ने कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। वहां प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा, रमेश पालीवाल, क्रांति बल्लभ शर्मा, चंदन राणा, रोहित सक्सेना, विमला रानी, पिंकी विश्वास, प्रीति पांडे, रीना राणा, सुमन राणा, अंबिका, जिया फर्त्याल सहित अन्य लोगों उपस्थित रहें।