पीलीभीत। ​विकासखंड मरौरी सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि ओमप्रकाश वर्मा और विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के प्रतिनिधि बलवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मेहरवान सिंह राना ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई और उसकी पुष्टि की
​सदन की कार्यवाही के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार जैसल, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता चौधरी, एमओआईसी न्यूरिया डॉ. सहजपाल सिंह और एएम डीआईसी शिवम प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट और आगामी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। खंड विकास अधिकारी लियाकत अली ने विकास खंड स्तर पर क्रियान्वित की जा रही समस्त योजनाओं की तकनीकी और प्रशासनिक जानकारी साझा की।


​बैठक में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कुल 43 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 48 ग्राम प्रधान और 67 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग कर अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी योजनाएं रखीं। अंत में ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

खबरों की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए ‘Adhunik Duniya’ पोर्टल और हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें। ‘आधुनिक दुनिया’ – आपकी खबर, हमारी नजर।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *