रुद्रपुर। शहर की भूतबंगला बस्ती में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को सोमवार को स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा क्षेत्रवासियों ने स्मार्ट मीटर स्थापना का विरोध करते हुए नारेबाजी की और टीम को कार्य करने से रोकने का भरसक प्रयास किया परन्तु विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विरोध को दर किनारदकरते हुए स्मार्ट मीटर लगाये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग की टीम सोमवार को पुलिस बल के साथ भूतबंगला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है और इससे बिजली बिलों में अनावश्यक वृद्धि होगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और विभागीय टीम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

इसी दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों से बातचीत की।उन्होने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर स्मार्ट मीटर के नाम पर नया बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा गरीबों के हितों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया जाएगा और क्षेत्र में जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। विरोध के दौरान लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टीम को घेर लिया स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया। भूत बंगला में भारी विरोध की सूचना मिलने पर चीफ इंजीनियर एन.एस.तोलिया अधिशासी अभियंता किशोर कुमार पन्त, उपखंड अधिकारी अनु अरोड़ा,अवर अभियंता कुलदीप सिंह एवं अभियंता पारूल चैधरी वहां पहुंच गये और कांग्रेस नेता व लोगों के विरोध को दरकिनार करते हुये अपने सामने स्मार्ट मीटर टीम एवं स्टाफ के साथ लगभग 300 स्मार्ट मीटर लगवाए गए।इस दौरान टीम द्वारा कुछ घरों पर छापा मारकर बिजली चोरी करते पाये जाने पर उन विद्युत उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया,ईई के.के.पन्त ने घोषणा की कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सभी विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाकर विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।विरोध करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पप्पू कोली,अफजल,रिंकू श्रीवास्तव,हरे राम,गीता देवी,पुष्पा,राहुल,दिनेश,सुनीता, राकेश कुमार,अर्जुन मीणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi