खटीमा/झनकईया। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एसएसबी और झनकईया पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ग्राम बनमोहलिया के पीछे छोटी बन्दिया के नीचे संचालित कच्ची शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2026 को प्राप्त आसूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसबी एवं झनकईया पुलिस की संयुक्त टीम ने संबंधित स्थान पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया।
संयुक्त अभियान में झनकईया पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र पंत सहित चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं, सशस्त्र सीमा बल की ओर से उपनिरीक्षक गोपाल सिंह सहित पांच अन्य बलकर्मी अभियान में मौजूद रहे।
एसएसबी और झनकईया पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा सुरक्षा और सतर्कता व्यवस्था को मजबूत करना था। इस अभियान को दोनों सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।