पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन से हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज हैं। उन्होंने अखंड भारत बनाने के लिए एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का नारा दिया था और इसी ध्येय के लिए कार्य करते हुए षड्यंत्र के तहत तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उनकी हत्या करा दी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथ प्रदर्शक है, इसलिए उनकी जीवनशैली और विचारधारा को हम सभी को अपने आचरण में चरितार्थ करना चाहिए।
जिला मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, प्रेम शंकर वर्मा, हेमराज दिवाकर, राजेश शर्मा, गोविंद पासवान, राम खिलावन, अर्जुन और ऋषभ कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसी क्रम में, भाजपा मंडल बरखेड़ा में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं मासिक मंडल बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद एवं मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप द्वारा की गई। कार्यक्रम में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया और उनके बताए हुए सिद्धांतों व विचारों का अनुसरण करते हुए संगठन एवं देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।
बरखेड़ा के इस कार्यक्रम में जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव, चंद्रपाल दिवाकर, मंडल उपाध्यक्ष उमा मिश्रा, विजय प्रजापति, अमित गुप्ता, पुष्पा गंगवार, युगल वर्मा, कमलेश राजपूत, लालता प्रसाद लोधी, सूरज देव शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।