​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान की रूपरेखा और कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच पूरे जनपद में इस अभियान का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सभी क्षेत्रों में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और नारी सशक्तिकरण की दिशा में पारित हुए इस ऐतिहासिक अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संगठन विधानसभा स्तर तक सक्रियता से कार्य करेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​अभियान के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला सम्मेलन, नारी शक्ति पदयात्रा, बाइक एवं स्कूटी रैली, महिला दौड़ तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मातृशक्ति को जागरूक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह अभियान उसी संकल्प को धरातल पर उतारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विधानसभा स्तर तक संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
​इस कार्ययोजना बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता व रेखा सिंह परिहार, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, ऋचा सिंह पटेल, पंकजा तिवारी, रेनू राज, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, अभिमन्यु गंगवार, राम चरण राठौर, विजय सरकार और दीपक सूर्यवंशी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को ऐतिहासिक बनाने और प्रत्येक बूथ तक नारी शक्ति के वंदन का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *