पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बीसलपुर पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली पुष्ट सूचना के आधार पर ग्राम नीवाडांडी के पास से सत्यपाल यादव, नरदेव सिंह, विवेक यादव और मुनेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ग्राम गोवल पतिपुरा, थाना बीसलपुर के निवासी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 लोहे के पाइप (आला कत्ल) भी बरामद किए हैं।
घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 को इन अभियुक्तों ने वादी बृजेश और उनके भाई रवि प्रकाश के साथ मारपीट की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल रवि प्रकाश का उपचार बरेली के रोहिलखंड अस्पताल में चल रहा था, जहाँ उपचार के दौरान 31 मार्च 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गई है। थाना बीसलपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 144/26 के तहत वांछित इन अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक रामकुमार, उपनिरीक्षक अतुल चौधरी और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।
अपराध, कानून और समाज की हर सच्चाई से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे न्यूज़ पोर्टल एवं पेज ‘आधुनिक दुनिया’ (Adhunik Duniya) के साथ। ✍️
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)