बिलासपुर, छत्तीसगढ़। जिले के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का संक्रमण पाया गया है। इसके चलते 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है।
प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट और निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है। प्रभावित मुर्गियों को तुरंत मारने (कलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और प्रभावित इलाकों में आने-जाने से बचने की चेतावनी दी है। पोल्ट्री फार्म और आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण फैलने की रोकथाम के लिए निगरानी और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रशासन का कहना है कि बर्ड फ्लू की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)